{"_id":"68592ab47c66145b4d0bc507","slug":"video-mla-nirmal-singh-organized-a-public-court-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: विधायक निर्मल सिंह ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: विधायक निर्मल सिंह ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शहर विधायक निर्मल सिंह ने दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। समस्याएं सुनने के साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी मौके पर ही फोन कर समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान मरदों साहिब के पास टांगरी में माइनिंग की शिकायत लोगों ने विधायक निर्मल सिंह के समक्ष रखी। इसके साथ ही नगर निगम के अंतर्गत आने वाले नालों की सफाई और शहर में स्ट्रीट लाइट न लगने की शिकायत भी आई। विधायक ने कहा कि मंगलवार को शहर में नालों को लेकर निरीक्षण किया जाएगा और सफाई व्यवस्था को देखा जाएगा।
इसके अलावा प्रेम नगर में बिजली की तार लटकने की शिकायत आई। विधायक ने एसडीओ को शिकायत का समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं, शहर के कपड़ा मार्केट के व्यापारी भी विधायक से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मार्केट में वाहन पार्किग उद्घाटन के कारण रूकी हुई है। इसे जल्द खोला जाए। विधायक निर्मल सिंह ने रोडवेज जीएम को पार्किंग जल्द खुलवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर में चल रही अवैध डेयरी की भी शिकायत आई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।