{"_id":"68592aa7d226332b3a086934","slug":"video-thieves-are-committing-thefts-in-temples-people-are-angry-with-the-working-style-of-police-in-dhamtari-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में चोर मंदिरों में चोरी की वारदात को दे रहे अंजाम, पुलिस की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में चोर मंदिरों में चोरी की वारदात को दे रहे अंजाम, पुलिस की कार्यशैली से लोगों में नाराजगी
धमतरी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 03:51 PM IST
धमतरी जिले में लगातार चोरों द्वारा मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। धमतरी सहित कुरूद के मंदिरों में लगातार चोरों द्वारा बेखौफ होकर चोरी को अंजाम दिया जा रहा है।वही जिला पुलिस कुंभकर्णीय नींद में सोयी हुई है,जिसके चलते लगभग 20- 25 दिनों के अंदर करीब 6 मंदिरों में चोर चोरी की वारदात को आसानी से अंजाम दे चुके है। ऐसा ही एक और चोरी का मामला सामने आया है जहां कुरूद की प्रसिद्ध अधिष्ठात्री देवी चंडी मंदिर में बड़ी चोरी को चोरों ने अंजाम दिया है। देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में धावा बोलकर माता के आभूषण सोने के रानी हार, सोने के मुकुट, कुंडल, बिंदिया, चांदी के चरण पादुका सहित दान पेटी को निशाना बनाया है। सोमवार सुबह उस समय लोग हैरान रह गए जब नगर की आराध्य देवी चंडी मंदिर में माता के श्रृंगार आभूषण गायब मिले।जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
पुलिस, एसडीओपी, एसडीएम, तहसीलदार, फॉरेंसिक टीम, साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। नगर में यही चर्चा है कि थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद मंदिर में ऐसी घटी घटना पुलिस पर सवालिया निशान खड़े करता है।आपको बता दें कि कुरूद का ये प्रसिद्ध मंदिर है और ये मंदिर पुलिस थाना से सौ मीटर दूरी पर स्थित है। कुछ ही दिनों पहले नेशनल हाइवे स्थित प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में चोरी हुई थी। इसके अलावा धमतरी शहर में भी नागेश्वर मंदिर, मुख्य मार्ग में बस स्टैंड के काली मंदिर, गुजराती कॉलोनी मोड में सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भी दान पेटी से रुपयों की चोरी हुई थी सभी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।