{"_id":"685a8add00c6856b5d04f87f","slug":"video-50-years-of-emergency-op-choudhary-targets-congress-bjp-will-celebrate-black-day-on-25-june-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"आपातकाल के 50 साल: ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, 25 जून को BJP मनाएगी काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकाल के 50 साल: ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, 25 जून को BJP मनाएगी काला दिवस
आपात काल के 50 साल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी लोक तंत्र की हत्या बताते हुई 25 जून को काला दिवस मनाने की तैयारी मे है, आपात काल की काली गाथा को लेकर आज जांजगीर चाम्पा जिला के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने प्रेस वार्ता लिए और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए संविधान को बंदी बनाने वाला और व्यक्ति और परिवार पूजा करने वाला बताया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर संविधान को अपने निजी स्वार्थ के लिए बदलने वाली पार्टी कहते हुई सौ चूहा खा कर बिल्ली चली।
ओपी चौधरी ने 1975 मे लगे आपात काल को याद करते हुई इंदिरा गांधी अपनी जिद को पूरा करने के लिए देश मे इमरजेंसी लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा इस आपात काल मे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगा दिया गया। आम लोगो के साथ मिडिया पर रोक लगाया और न्यायलय के भी अधिकार को संविधान बदल कर हस्तक्षेप पर लगाया। उन्होंने कहा कि आपात काल के विरोध मे देश के 1 लाख 40 हजार से अधिक मीसा बंदियो को जेल भेजा गया और संविधान की मूल भावना को बदला गया। आपात काल के दौरान कांग्रेस ने व्यक्ति पुजा और परिवार पूजा की शुरुआत की, और इंडिया इज इंदिरा और इंदिरा इज इण्डिया का नारा दिया और लोक तंत्र की हत्या की।
वही छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत द्वारा मानसून सत्र मे सभी विधायको को डंडा लेकर उपस्थित होने के बयान की निंदा की और नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुई,परिवारवादी कांग्रेस को मानने वाला आपात काल के मानसिकता की परिचायक बताया और अब देश की जनता कांग्रेस के चाल और चरित्र को समझ गई है और विपक्ष के लायक भी नहीं छोड़ने की आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी ने आपात काल के दौरान जेल गए मीसा बंदियो के सम्मान और लोक तंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस को बेनकाब करने के लिए 25 जून का दिन तय किया है और कांग्रेस के संविधान विरोधी नीति को उजागर करने की तैयारी की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।