{"_id":"685a8982f18299e93d035017","slug":"video-important-documents-kept-in-the-panchayat-office-building-in-dhamtari-were-set-on-fire-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"धमतरी में पंचायत कार्यालय भवन में रखें महत्वपूर्ण दस्तावेज आग के हवाले, साक्ष्य मिटाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी में पंचायत कार्यालय भवन में रखें महत्वपूर्ण दस्तावेज आग के हवाले, साक्ष्य मिटाने की आशंका
धमतरी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 04:48 PM IST
धमतरी जिले के कुरूद में लगातार अपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते दिन अज्ञात चोर द्वारा दो मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। थाना क्षेत्र अंतर्गत फिर एक मामला सामने आया है,जहां असामाजिकतत्वों द्वारा पंचायत कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज को आग के हवाले कर दिया गया।
बताया गया कि ग्राम पंचायत हँकारा के पंचायत कार्यालय में 23-24 जून की दरमियानी रत को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा अलमारी में रखे दस्तावेज को आग के हवाले कर दिया गया। वही आज ग्रामीणों की नजर पंचायत कार्यालय भवन में गई,जहां खिड़की से धुआं निकलते हुए देखा गया। भवन के पास जाने पर देखा कि अंदर आग लगी हुई है,जिसकी सूचना सरपंच को दी गई। सरपंच और अन्य ग्रामीण दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा भवन के अंदर रख तीन अलमारी महत्वपूर्ण दसवेज और एक कंप्यूटर जलकर राख हो गया था। इसके बाद सरपंच और ग्रामीणों के द्वारा थाना पहुंचकर असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगाए जाने का मामला दर्ज कराया है। सूत्रों से मिली जानकारी में पंचायत कार्यालय में पंचायत के संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज रखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वक्ति के द्वारा अलमारीम रखें महत्वपूर्ण दस्तावेज को मिटाने के लिए आग के हवाले किया गया है। बहरहाल कुरूद पुलिस मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।