{"_id":"6a426a91899ae5cfa6064346","slug":"video-relief-from-waterlogging-on-nh-48-in-gurugram-from-hero-honda-chowk-to-narsinghpur-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में एनएच-48 पर हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक जलभराव से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में एनएच-48 पर हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक जलभराव से मिलेगी राहत
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक सर्विस रोड पर बारिश में जलभराव की समस्या के राहत मिलने की उम्मीद है। सनबीम कंपनी के सामने हाईवे के नीचे ट्रेंचलेस तकनीक से तीन बैरल (पाइप) डालने की योजना में दो पाइप बिछाए जा चुके हैं, जबकि तीसरे पाइप का काम जारी है।
हीरो होंडा चौक से नरसिंहपुर तक सर्विस रोड पर हर बारिश में पानी भर जाता है। कई बार पानी मुख्य कैरिजवे तक पहुंचने से लंबा जाम लग जाता है। अभी तक जलभराव होने पर जीएमडीए और एनएचएआई पंपों की मदद से पानी को खाड़सा गांव के पास स्थित बादशाहपुर ड्रेन तक पहुंचाते हैं। इसके बावजूद हर साल जलभराव की समस्या बनी रहती है। अब जीएमडीए हाईवे के नीचे ट्रेंचलेस तकनीक से पाइप डालकर बारिश के पानी को राधा कृष्ण गार्डन के पास बने वाले स्टॉर्म वॉटर ड्रेन के माध्यम से सीधे बादशाहपुर ड्रेन तक पहुंचाने की व्यवस्था तैयार कर रहा है। इससे भविष्य में पानी की निकासी के लिए पंपों पर निर्भरता काफी कम हो जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।