{"_id":"6a46615676123d70c5005921","slug":"video-sanitation-workers-in-gurugram-staged-protest-for-second-consecutive-day-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: प्रदेश सरकार के बीच हुए समझौते को न मानने पर सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: प्रदेश सरकार के बीच हुए समझौते को न मानने पर सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन
गुरुग्राम। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की मांगे न माने जाने पर धरना जारी है। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और निगम निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांग है कि 13 मई को हुए समझौते को सरकार तत्काल प्रभाव से लागू करें। समझौते के तहत 14 दिन का वेतन और 3480 छटनी ग्रस्त सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेने में निगम प्रशासन व निगम आयुक्त आना-कानी कर रहे है।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी पुराने नगर निगम कार्यालय में इकट्ठे होकर खराब मौसम और बरसात में भी हरियाणा सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में जोरदार झाड़ू प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय से, अग्रसेन चौक, न्यू रेलवे रोड, आदर्श नगर रोड से वापस पुराना तांगा स्टैंड से पुलिस लाइन गेट पुराना सिविल लाइन रोड, शमा रेस्टोरेंट चौक, अग्रवाल धर्मशाला चौक से वापस पुराने नगर निगम कार्यालय में आकर के प्रदर्शन का समापन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान बसंत कुमार ने की व संचालन सचिव धर्मेंद्र जिंगाला ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।