{"_id":"6a33e3bbec27cd2f700945d2","slug":"video-sukanya-samriddhi-yojana-becomes-top-choice-in-gurugram-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: पहली पसंद बनी सुकन्या समृद्धि योजना, मई में 700 लोगों ने किया निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: पहली पसंद बनी सुकन्या समृद्धि योजना, मई में 700 लोगों ने किया निवेश
गुरुग्राम में बेटियों के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के लिए डाक घर की सुकन्या समृद्धि योजना जिले के लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। योजना के प्रति बढ़ते विश्वास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मई माह में जिले के 700 लोगों ने अपनी बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि खाते में निवेश किया है। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इस योजना को लेकर जागरूकता बढ़ी है, जिसके चलते लगातार नए खाते खोले जा रहे हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं की शिक्षा और विवाह जैसे महत्वपूर्ण खर्चों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। इस योजना में 10 वर्ष तक की आयु की बालिका के नाम पर माता-पिता या कानूनी अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं। वर्तमान में योजना पर 8.2 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है, जो चक्रवृद्धि आधार पर जुड़ता है।
योजना के तहत खाताधारक एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। खाता 21 वर्ष में परिपक्व होता है, जबकि निवेश केवल 15 वर्ष तक करना होता है। इसके अलावा जमा राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर छूट का लाभ मिलता है। योजना में मिलने वाला ब्याज और परिपक्वता राशि भी पूरी तरह कर-मुक्त है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।