{"_id":"6a27b8e04fe7e2b37c03dcd7","slug":"video-there-will-be-no-waterlogging-at-tau-devi-lal-sports-complex-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानसून से पहले GMDA की तैयारी: गुरुग्राम में ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में नहीं होगा जलभराव, देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून से पहले GMDA की तैयारी: गुरुग्राम में ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में नहीं होगा जलभराव, देखें रिपोर्ट
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बरसाती नाले का निर्माण करा रहा है। ऐसे में मानसून में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और राजीव चौक अंडरपास में जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 45 एकड़ में बना हुआ है। कॉम्पलेक्स में बरसाती पानी निकासी का बेहतर इंतजाम नहीं है। ऐसे में बारिश के दिनों में कॉम्प्लेक्स में पानी जमा हो जाता है और खेल गतिविधियां प्रभावित होती हैं। इससे सरकार की काफी किरकिरी होती है। वहीं, स्टेडियम के पास ही हाईवे पर अंडरपास बना हुआ है।
इसमें भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है और यातायात प्रभावित होता है। जीएमडीए जलभराव का स्थाई समाधान करने जा रहा है। योजना के अनुसार मेन रोड 32/38 स्टेडियम गेट से सोहना रोड गेट तक आरसीसी बॉक्स टाइप मास्टर स्ट्रॉम वाटर ड्रेन का निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य पर करीब 5.93 करोड़ खर्च होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।