{"_id":"6a4f7ed413a7c0a4d20a61b8","slug":"video-volvo-bus-mounts-stopper-in-gurugram-due-to-driver-error-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: चालक की गलती से स्टॉपर के ऊपर चढ़ी वाॅल्वो बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: चालक की गलती से स्टॉपर के ऊपर चढ़ी वाॅल्वो बस
गुरुग्राम में शहर के मुख्य बस अड्डा पर बृहस्पतिवार की दोपहर को चालक की गलती से एक वॉल्वो बस स्टॉपर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि वॉल्वो बस के आगे कोई सवारी मौजूद नहीं थी, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित कर लिया।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे एक वॉल्वो बस गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने के लिए रवाना हो रही थी। बस में करीब 20 सवारियां भी बैठी थी। जैसे ही चालक ने वॉल्वो बस को स्टार्ट किया, तभी एकदम से बस झटके साथ स्टॉपर पर चढ़ गई। हालांकि इस दौरान बस सामने कोई सवारी नहीं थी। चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित किया और पीछे हटाकर बस को स्टॉपर से उतारा। इसके बाद चालक बस को लेकर गंतव्य की ओर निकल गया। डिपो अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।