{"_id":"679ce781bb69f76a7d05c182","slug":"video-bgmi-games-launched-in-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बीजीएमआई गेम्स का शुभारंभ, इंडोर स्टेडियम में पहली बार दिखा लेजर लाइट का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बीजीएमआई गेम्स का शुभारंभ, इंडोर स्टेडियम में पहली बार दिखा लेजर लाइट का क्रेज
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 08:38 PM IST
आजकल के डिजिटल युग में मोबाइल गेम्स का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इसमें सबसे प्रमुख नाम बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (बीजीएमआई) का है। इस खेल के चाहने वालों के लिए नोएडा का इंडोर स्टेडियम शुक्रवार खास बन गया। जहां उनके चहेते खिलाड़ी इस खेल का फाइनल मुकाबला खेलने पहुंचे हैं। यहां यह गेम तीन दिनों यानि दो फरवरी तक खेला जाएगा। विजेताओं को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस गेम्स में कुल 16 टीमें शामिल हो रही हैं। जिनके बीच दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे बीजीएमआई गेम्स का शुभारंभ होने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में इस गेम्स के चहेते युवा दर्शक स्टेडियम पहुंच गए। वहां यहां पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए करीब दो घंटे से अधिक तक लाइन में लगे रहे। क्यूआर कोड स्कैन कर दर्शकों को पंजीकृत करने के बाद इंडोर स्टेडियम में प्रवेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।