{"_id":"693c1a8ce64ab51071094cd7","slug":"video-district-magistrate-medha-rupam-inspected-booths-in-greater-noida-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा: जिलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण, विशेष पुनरीक्षण अभियान में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: जिलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण, विशेष पुनरीक्षण अभियान में आई तेजी
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:07 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ने मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए अभियान में तेजी लाई है। गुरुवार को जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की बैठकें आयोजित हुई। जिनमें मृतक, अनुपलब्ध, अनट्रेसेबल, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान और सत्यापन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बीएलओ की ओर से इन श्रेणियों से संबंधित सूचियां बीएलए को उपलब्ध कराई गईं। जिससे त्वरित सत्यापन कर सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके। अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज सूरजपुर ग्रेटर नोएडा के मतदान बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ, बीएलए और स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन और शुद्ध करने में बूथ स्तर की टीम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।