{"_id":"679ce804756f342ebd0e8eac","slug":"video-expo-will-be-held-from-19-to-21-march","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण रहेंगी मुख्य अतिथि, 19 से 21 मार्च तक ग्रेटर नोएडा में एक्सपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण रहेंगी मुख्य अतिथि, 19 से 21 मार्च तक ग्रेटर नोएडा में एक्सपो
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 08:41 PM IST
दिल्ली स्थित भारत मंडपम के हॉल नंबर-6 में तीन दिवसीय बिल्ड भारत एक्सपो-2025 में इंडियन इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में शहर की 20 इंड्रस्ट्री स्टॉल लगाएंगी। एक्सपो में देश के कुल 340 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इसमें से ग्रेटर नोएडा के करीब 30 फीसदी स्टॉल लगाए जाएंगे। एक्सपो का आयोजन 19 से 21 मार्च तक किया जाएगा। इसकी मेजबानी इंडियन इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन कर रहा है। यह जानकारी स्वर्ण नगरी में आयोजित प्रेसवार्ता में आईआईए ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन राकेश बंसल ने दी। आईआईए के चेयरमैन राकेश बंसल ने बताया कि इंडियन इंड्रस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) की मेजबानी में दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 19 से 21 मार्च तक आयोजित बिल्ड भारत एक्सपो-2025 में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रहेंगी। यहां पर देश के विभिन्न राज्यों से करीब 340 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें से ग्रेटर नोएडा की 20 इंड्रस्ट्रीज के 30 फीसदी स्टॉल लगाए जाएंगे। स्टॉलों पर ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मटेरियल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के अलावा अन्य उत्पादों लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर नए उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और सेवाओं को लांच किया जाएगा। एक्सपो में जापान, रूस, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाईलैंड और मलेशिया समेत करीब 25 देशों के प्रतिनिधि मंडल आएंगे। साथ ही 15 हजार से अधिक घरेलू बिजनेस से जुड़े विजिटर शामिल होंगे। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों के औद्योगिक संगठन जैसे मोहाली उद्योग संघ और ए-20 फोरम के अलावा अन्य एक्सपो में सहयोग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।