{"_id":"6904e7e65af6ca4c0d09720f","slug":"video-fierce-fight-between-both-gambling-parties-in-greater-noida-video-2025-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जुए में कहासुनी मारपीट तक पहुंची, दोनों पक्षों में जमकर हुई पिटाई... डंडे चले; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जुए में कहासुनी मारपीट तक पहुंची, दोनों पक्षों में जमकर हुई पिटाई... डंडे चले; वीडियो वायरल
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 10:16 PM IST
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बिरोंडी में शुक्रवार दोपहर ताश (जुआ) खेलने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामला इतने पर नहीं रुका, बल्कि डंडों से हुई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे की है। हुई। प्रथम पक्ष के दो सगे भाई मनोज और हरिबाबू की ताश खेलने के दौरान कहासुनी द्वितीय पक्ष के दो सगे भाई चरण सिंह और सुरेंद्र से हो गई थी। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस झगड़े में प्रथम पक्ष के मनोज और हरिबाबू सहित द्वितीय पक्ष के सुरेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त कर ली गई है और उनके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई की जा रही है। गांव में स्थिति सामान्य है।।आरोपी मनोज हिस्ट्रीशीटर भी है।वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।