{"_id":"6904938c7d925cd2a0097436","slug":"video-sardar-patels-birth-anniversary-celebrated-with-great-pomp-in-badaun-2025-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता दिवस: बदायूं में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, जिलेभर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता दिवस: बदायूं में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, जिलेभर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बदायूं में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन जिलेभर में किया गया। कुंवरगांव सहित सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर से कस्बे तक रैली निकालकर देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।
थाना कुंवरगांव में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल और स्कूली छात्रों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के नारे लगाए। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता को सशक्त किया, और उनके आदर्श आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को देश की एकता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। इसी तरह जिले के अन्य थानों—बिल्सी, उसहैत, दातागंज, वजीरगंज आदि में भी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने एकता दौड़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।