{"_id":"69049a4164b04fac190929d5","slug":"video-video-amatha-ma-brasha-sa-bjara-ma-pasara-sananata-75-fasatha-bkara-ghata-2025-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video : अमेठी में बारिश से बाजार में पसरा सन्नाटा, 75 फीसदी बिक्री घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video : अमेठी में बारिश से बाजार में पसरा सन्नाटा, 75 फीसदी बिक्री घटी
अमेठी में लगातार पांच दिनों से बूंदाबांदी व बारिश से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार को दिनभर बूंदाबांदी से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारी ग्राहकों का इंतजार करते रहे। दुकानों पर बिक्री 75 फीसदी घट गई है।
इस समय सहालग को लेकर खरीदारी तेज हो गई है। बीते पांच दिनों से बेमौसम बारिश ने व्यापार को प्रभावित कर दिया है। दिनभर हो रही बूंदाबांदी की वजह से लोग लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। इससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी कामकाज के लिए ही लोग घरों से मजबूरन निकले।
बाजार में दिन भर सन्नाटा पसरा रहने से व्यापारी खासे मायूस दिखे। रोजाना कमाने-खाने वालों को दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। गौरीगंज कस्बे के कपड़ा व्यवसाई रुस्तम राइन ने बताया कि सहालग का मौसम शुरू हो गया है। पांच दिन पूर्व दुकानदारी तेज थी।
मौसम खराब होने और बारिश के बाद दुकानदारी चौपट हो गई है। इस समय सिर्फ 25 फीसदी से कम बिक्री हो रही है। खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। व्यापारी रवी जायसवाल ने बताया कि बारिश के कारण ग्राहक नहीं आ रहे हैं।
दुकान पर सन्नाटा पसरा हुआ है। करीब 75 फीसदी बिक्री कम हो गई है। इसी तरह व्यापारी पवन कुमार कसौधन, आभूषण व्यवसाई गिरीश सोनी, शू व्यवसाई अतित रस्तोगी आदि ने बताया कि बेमौसम बारिश ने व्यापार को प्रभावित कर दिया है।
इस समय खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। रागिनी की सौंदर्य प्रसाधन की दुकान है। बताया कि बिक्री हो या नहीं, खर्चे बने रहते हैं। मौसम की मार से बिक्री प्रभावित रही। इससे जरूरत भर की भी कमाई नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।