Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Food Department Launches Drive in Greater Noida During Navratri 400 kg of Kuttu Flour Seized
{"_id":"69baac0ee8dd91d53307dc50","slug":"video-food-department-launches-drive-in-greater-noida-during-navratri-400-kg-of-kuttu-flour-seized-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में खाद्य विभाग ने नवरात्रि पर शुरू किया अभियान,400 किग्रा कुट्टू का आटा सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में खाद्य विभाग ने नवरात्रि पर शुरू किया अभियान,400 किग्रा कुट्टू का आटा सीज
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 07:13 PM IST
Link Copied
खाद्य विभाग ने चैत्र नवरात्रि को लेकर कुट्टू का आटा और अन्य खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान शुरू किया है। पहले ही दिन विभाग ने ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव से बड़ी मात्रा में 400 किग्रा कुट्टू का आटा सीज किया है। जो पैकेट और खुला हुआ था। उसकी गुणवत्ता की कोई जानकारी विक्रेताओं के पास नहीं थी। जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई की। साथ ही विभाग ने अन्य जगह से जांच के बाद कुट्टू और सिंघाड़े के आटे के 7 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया कि चैत्र नवरात्रि को लेकर अभियान शुरू किया गया है। 8 टीमों को निरीक्षण में लगाया गया है। पहले दिन टीमों ने अलग-अलग जगहों पर जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल की टीम ने कुलेसरा में संतोष ट्रेडर्स के यहां जांच की। जांच के दौरान वहां 240 किग्रा कुट्टू आटा खुला मिला। उसे खरीदने का कोई बिल भी नहीं था। निर्माण होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यहां पर 250 ग्राम के 244 पैकेट भी मिले। जिन पर निर्माण तिथि व बैच नंबर अंकित नहीं था। दोनों का एक-एक नमूना लेकर बाकी आटे को सीज कर दिया गया। इसके बाद टीम कुलेसरा गांव में मुस्कान ट्रेडर्स के यहां पहुंची। वहां 70 किग्रा कुट्टू आटा खुला मिला। उसका भी बिल और निर्माण तिथि की जानकारी नहीं मिली। यहां पर 250 के 145 पैकेट मिले। जिन पर निर्माण व बैच नंबर की जानकारी नहीं थी। यहां से भी एक-एक नमूना लेने के बाद बाकी आटे को सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों जगह से कुल 400 किग्रा आटा सीज किया गया है। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह व एसके पांडेय की टीम ने नोएडा के सेक्टर 49 स्थित श्री श्याम डीएसबी फुलफिलमेंट सॉल्यूशन से कुट्टू आटा और सिंघाड़े के आटे का एक-एक नमूना लिया गया है। कुल 7 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।