{"_id":"67b94b2f3572bedd030dc9ca","slug":"video-lawyers-on-strike-in-protest-against-amendment-in-advocates-act","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन के विरोध में हड़ताल पर रहे वकील
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:27 AM IST
जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता शुक्रवार को अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के विरोध हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री के नाम का लिखित ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं द्वारा किये गए कार्य बहिष्कार के कारण वादकारियों को निराश होकर कोर्ट से चल लौटना पड़ा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी ने बताया कि केंद्र सरकार अधिवक्ता अधिनियम-1961 में संशोधन कर नया कानून लाने की तैयारी कर रही है। सरकार ने इसके लिए अधिवक्ता संशोधन बिल-2025 का ड्राफ्ट तैयार किया है। सरकार के इस कदम से अधिवक्ता आक्रोशित है। सांकेतिक प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया है। अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह संशोधन वकीलों के हितों पर सीधे प्रहार करने वाला संशोधन साबित होगा। बार और बेंच मिलकर न्यायालय पूर्ण होता है, लेकिन सरकार न्यायालय में हस्तक्षेप करने के लिए बार को टारगेट कर रही है। संशोधन वकीलों की स्वतंत्रता पर सीधे प्रहार है। हम आगे बढ़कर अपनी लड़ाई को लड़ेंगे। जब तक सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।