Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : People were troubled by the jam for about one and a half hours in Greater Noida West
{"_id":"67dfa6b08f406d78a00064c4","slug":"video-people-were-troubled-by-the-jam-for-about-one-and-a-half-hours-in-greater-noida-west-2025-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेनो वेस्ट में करीब डेढ़ घंटे जाम से परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेनो वेस्ट में करीब डेढ़ घंटे जाम से परेशान रहे लोग
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:44 AM IST
ग्रेनो वेस्ट में 130 मीटर रोड पर एक निजी कंपनी की साइक्लोथॉन के आयोजन के दौरान यातायात को डायवर्ट किया गया। इस कारण करीब डेढ़ घंटे तक वाहन चालक परेशान रहे। 130 मीटर बंद होने से लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। किसान चौक पर गौड़ सिटी के पास वाहनों की लंबी लाइन लग गई। किसान चौक, एक मूर्ति और गैलेक्सी वेगा गोल चक्कर पर यातायात को रोका गया। इस कारण लोगों को वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने में भी परेशानी हुई। हालांकि, यातायात पुलिस ने डायवर्जन की एडवाइजरी जारी कर दी थी, लेकिन लोगों का आरोप है कि साइक्लोथॉन के लिए लोगों को परेशान किया गया। 130 मीटर रोड शहर की प्रमुख सड़क है। उसको लंबे समय तक के लिए बंद नहीं किया जा सकता है। यातायात पुलिस ने लोगों की परेशानी को अनदेखा कर अनुमति दी है। सोशल मीडिया पर जाम और लोगों की परेशानी से जुड़े वीडियो वायरल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।