{"_id":"67ded940311f23e6eb094e98","slug":"video-phooldol-fair-organized-in-mathura-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फूलडोल मेला...महिलाओं ने किया चरकुला नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फूलडोल मेला...महिलाओं ने किया चरकुला नृत्य
मथुरा के सौंख में मेला कमेटी द्वारा चरकुला नृत्य और भजन संध्या के साथ फूलडोल मेला का शनिवार को आयोजन किया गया। मेले में दूरदराज के लोगों ने भाग लिया। मेला मे कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। मेले के बाद शाम को कस्बा की महिलाओं द्वारा चरकुला नृत्य आयोजित किया गया। महिलाओं ने सवा मन के चरकुला में दीपकों को जला कर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। चरकुला में भाग लेने वाली महिलाओं को और बंब पार्टियों को मेला कमेटी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। जिकड़ी भजन प्रतियोगिता में गायकों ने हिस्सा लेकर रसिया और लोकगीतों पर भजन प्रस्तुत किए। गायक कलाकारों को कमेटी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष कैप्टन नेत्रपाल सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य ऐतिहासिक फूलडोल मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, शिवशंकर वर्मा, प्रहलाद सिंह, गोविंद सिह, वीरेंद्र सिंह, महेश अग्रवाल, चेयरमैन योगेश लम्बरदार, गिरवर सिंह, सत्यवीर आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।