{"_id":"67de86dcf815fc892602c174","slug":"video-naidun-folk-artists-gave-the-message-of-forest-conservation-through-songs-music-and-drama-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नादौन में लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नाटक से दिया वन संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नादौन में लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नाटक से दिया वन संरक्षण का संदेश
आगामी गर्मी के सीजन में वनों को आग से बचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा आरंभ किए गए विशेष जागरुकता अभियान के तहत शनिवार को विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत घलूं और ग्राम पंचायत धनेटा में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन कार्यक्रमों के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को वन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नटराज कला मंच के अध्यक्ष राजीव जस्सल के नेतृत्व इन लोक कलाकारों ने बताया कि वनों को आग से बचाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। ग्राम पंचायत घलूं में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान सुनील कौशल, वार्ड पंच देवराज, मुकेश, लता, सीमा, सचिव सुरेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत धनेटा के कार्यक्रम में प्रधान मधु बाला, वार्ड पंच किशोर शर्मा, रेणु बाला, अनीता चड्ढा, प्रसिद्ध समाजसेवी भारत भूषण और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। उन्होंने डीडीएमए के इस जागरुकता अभियान की काफी सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।