{"_id":"67dee85acd09b704740d0521","slug":"video-holi-milan-samaroh-and-humorous-poetry-conference-organized-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : होली मिलन समारोह व हास्य परिहास कवि सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : होली मिलन समारोह व हास्य परिहास कवि सम्मेलन का आयोजन
नौबस्ता, गल्ला मंडी स्थित चित्रा इंटर कालेज में शनिवार को होली मिलन समारोह व हास्य परिहास कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री योगिता चौहान ने मुक्तक छंद रात भर उस चांद को सूरज बनाया पढ़कर की। शुभारंभ पूर्व सांसद आसकरन संखवार, सुरेश सचान, डाॅ. राधे श्याम मिश्र व सागर सचान ने किया। मंच संचालक कवि डाॅ. मनोज कुमार ने रेल मिट्टी के घरौंदों की जगह घर बनते, हमने कटरों को भी देखा है समंदर बनते, गीतकार डाॅ. राधेश्याम ने जिसका लक्ष्य बड़ा होता है, आगे वही होता है, होती जय-जयकार उसी की जो रणभूमि लड़ा होता है की प्रस्तुति से मन मोह लिया। उज्जैन के गीतकार नरेंद्र सिंह की कविता कश्मीर हमारा है, हमारा ही रहेगा, हापुड़ के डाॅ. अनिल बाजपेई की सितारा एक टूटे तो गगन खाली नहीं होता को भी सराहा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।