{"_id":"67de9a3c644b663197034ef3","slug":"video-jal-hai-to-kal-hai-painting-competition-organized-by-amar-ujala-dehradun-children-participated-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ...जब बच्चों ने बताई जल संरक्षण की महत्व, पेंटिंग में दिखाई रचनात्मकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ...जब बच्चों ने बताई जल संरक्षण की महत्व, पेंटिंग में दिखाई रचनात्मकता
विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर अमर उजाला की ओर से "जल है तो कल है" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देहरादून शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जल संरक्षण के महत्व को अपनी कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें जीपीएस रेस्ट कैंप, जीपीएस आरगढ़, जीपीएस बंजारावाला, अब्दुल कलाम विंग्स आईएसबीटी, एबीसी आईसीसी साधुराम राजा रोड, सोशल बलूनी, पीएम श्री जीजीआईसी राजपुर रोड, सेंट मैरी, फिलफोर्ड पब्लिक स्कूल, माउंट लिट्रा, केवी आईटीबीपी, स्प्रिंग हिल्स और ऐन मैरी स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और उनकी सृजनात्मकता को मंच प्रदान करना था। प्रतिभागियों ने अपने चित्रों में जल की महत्ता और उसके संरक्षण के उपायों को अनूठे ढंग से दर्शाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।