{"_id":"67de96b6a0e292c95405b9f4","slug":"video-dc-hemraj-bairwa-said-focus-on-getting-as-many-people-tested-as-possible-for-tb-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डीसी हेमराज बैरवा बोले- टीबी की जांच के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के टेस्ट करवाने पर करें फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डीसी हेमराज बैरवा बोले- टीबी की जांच के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों के टेस्ट करवाने पर करें फोकस
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि क्षय रोग निवारण के लिए टीबी की जांच के टेस्ट करवाने को विशेष प्राथमिकता दें ताकि टीबी के लक्षण वाले रोगियों का समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही चिकित्सा अधिकारियों को टीबी रोगियों से संपर्क स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। शनिवार को जोनल अस्पताल धर्मशाला में क्षय रोग निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि टीबी के लक्षण हों या न हों, सभी की एक्स रे जांच होगी, यदि इसमें संभावित टीबी निकलेगी तो टीबी की पक्की जांच (मॉलिक्यूलर टेस्ट) के लिए उनको भेजा जाएगा। जिनको टीबी निकलेगी उनको टीबी के प्रभावकारी इलाज से जोड़ा जाएगा और जिनको टीबी (या संभावित टीबी) नहीं निकलेगी उनका टीबी से बचने का उपचार (लेटेंट टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी) किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर आपसी समन्वय के साथ टीबी उन्मूलन के लिए काम करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।