{"_id":"6ad4f24d8c4b842bae05b63c","slug":"kanpur-gold-and-silver-prices-soften-bullion-market-heats-up-lower-rates-lead-to-surge-in-jewelry-bookings-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सोना-चांदी नरम... सराफा बाजार गरम, भाव कम होने से तेजी से हो रही गहनों की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सोना-चांदी नरम... सराफा बाजार गरम, भाव कम होने से तेजी से हो रही गहनों की बुकिंग
Sun, 18 Oct 2026 10:00 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 18 Oct 2026 10:00 PM IST
सार
Kanpur News: नवंबर से सहालग शुरू हो रहीं। धनतेरस की तैयारी से भी बाजार खिला हुआ है। बाजारों में भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
सोना-चांदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोने-चांदी के भावों में नरमी से सराफा में रौनक बढ़ने लगी है। जिन घरों में नवंबर-दिसंबर में शादियां हैं, वे नवरात्रों में गहनों की बुकिंग तेजी से करा रहे हैं। इसके अलावा करवाचौथ, धनतेरस के लिए भी रिटेलर सराफा ने तैयारी शुरू कर दी हैं। वे सराफा को सोने-चांदी के आर्डर दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस साल जनवरी में सोने-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर थे। चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो और सोना 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। अब कीमतों में काफी अंतर आया है। बीते दिनों से चांदी के भाव में ज्यादा उठापटक देखने को मिल रही है। बृहस्पतिवार को चांदी का भाव 2,14,500 रुपये किलो हो गया था जबकि एमसीएक्स में भाव 2,11,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया था। सोने के भाव भी प्रति 10 ग्राम 1,49,700 रुपये हो गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को भाव में फिर बढ़त देखने को मिली। चांदी का भाव 2,17,500 रुपये किलो हो गया। सोने का भाव भी 1,50,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले सप्ताह तक सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,53,400 रुपये के स्तर पर था। चांदी का भाव भी 2,28,000 रुपये किलो के आसपास था। शहर में सामान्य दिनों में पहले 35 किलो सोने और 200 किलो चांदी की बिक्री होती थी। अब 10 किलो सोना और 50-60 किलो चांदी की बिक्री होने लगी है।
विज्ञापन
Trending Videos
उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि नवरात्र में अच्छे कारोबार की उम्मीद थी। उसी के अनुरूप ग्राहक फिर से बाजार में आ रहे हैं। जिन घरों में नवंबर-दिसंबर या अगले साल शादियां हैं, वे बुकिंग करा रहे हैं। मौजूदा समय में भाव भी कुछ कम हुए हैं। करवाचौथ और धनतेरस के लिए भी रिटेल कारोबारियों ने खरीद बढ़ाई है। गहनों, सिक्कों और ठोस सोना-चांदी की मांग बढ़ी है।