फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Bookstore owner killed after being hit by a tractor

कानपुर देहात: ट्रैक्टर की टक्कर से बुक स्टोर संचालिका की मौत, परिजनों ने चार घंटे बाद उठने दिया शव

Sun, 18 Oct 2026 05:22 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 18 Oct 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Bookstore owner killed after being hit by a tractor
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शिवली-रूरा मार्ग पर देवीपुर गांव के पास रविवार दोपहर 11:30 बजे के करीब ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बुक स्टोर संचालिका की मौत हो गई। हादसे से नाराज परिजन ने मुआवजे की मांग कर हंगामा कर दिया। पुलिस के समझाने पर बात न बनने पर पूर्व सांसद व मैथा तहसीलदार की ओर से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तो चार घंटे बाद परिजन ने पुलिस को शव उठाने दिया।
विज्ञापन


रूरा थाना क्षेत्र के कुडरा वीरपुर नकसिया निवासी देवेंद्र पाल ने बताया कि भाई सर्वेश पाल पंजाब में प्राइवेट नौरकी करते हैं। जबकि भाभी उषा पाल 35 देवीपुर स्थित इंटर कॉलेज के पास बुक स्टोर का संचालन करती थीं। रविवार सुबह भाभी बाइक सवार से लिफ्ट लेकर बुक स्टोर पर जा रही थीं। देवीपुर गांव के पास पहुंचने पर शिवली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे भाभी बाइक से उछल कर दूर जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


डर के चलते बाइक सवार मौके से भाग निकला। अनहोनी पर पति सर्वेश, बेटे अनुज, अंशु, अमन व परिजन रोने लगे। परिजन ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर शव सड़क किराने रख लिया। मौके पर आई रूरा व शिवली थाना पुलिस ने बच्चों के भविष्य के लिए मुआवजे की मांग पर अड़ गए। इसपर पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी और मैथा तहसीलदार संतोष कुमार मौके पर आए और कृषक बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर नाराज परिजन को शांत करवाया। रूरा थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मैथा एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि महिला को कृषक बीमा का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed