{"_id":"679ced8a666540835f00a597","slug":"video-seven-day-shrimad-bhagwat-katha-in-greater-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा, कथावाचक संतोष स्वामी ने राजा परीक्षित की कथा सुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा, कथावाचक संतोष स्वामी ने राजा परीक्षित की कथा सुनाई
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 09:04 PM IST
ग्रेटर नोएडा सेक्टर डेल्टा-2 के राधिका कुटीर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को सुखदेव जन्म का प्रसंग सुनाया गया। शुक्रवार को कथावाचक संतोष स्वामी ने राजा परीक्षित की कथा के प्रसंग सुनाए। इसके बाद उन्होंने सुखदेव जन्म की कथा के प्रसंग सुनाए। कथा वाचक ने महाभारत की कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने महाभारत की कथा को सुनाते हुए भक्तों को संदेश दिया कि हम चाहें कितने भी बलशाली हो जाएं लेकिन कभी भी हमें अहंकार नहीं करना चाहिए। सौ कौरवों के होते हुए भी असत्य मार्ग पर चलने के कारण वो पांच पांडवों के सामने पराजित हो गए। इसी तरह अगर हम कितने भी बलवान हो जाएं या धनवान हो जाएं जिस दिन हम असत्य के मार्ग पर चलना शुरू कर देंगे। उस दिन से ही हमारा पतन शुरू हो जाएगा। कथा के दौरान शरद त्यागी, अर्चना त्यागी, विनोद त्यागी, धर्मेंद्र अरोरा, जीएल गोला, सरोज अरोरा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।