{"_id":"672e04501180ac00e40b939b","slug":"video-toll-workers-in-greater-noida-beaten-up-by-youths-riding-a-thar-with-a-bjp-flag","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्रेटर नोएडा में टोल कर्मियों को भाजपा का झंडा लगी थार में सवार युवकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्रेटर नोएडा में टोल कर्मियों को भाजपा का झंडा लगी थार में सवार युवकों ने पीटा
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 06:00 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र के रैंप टोल प्लाजा पर थार सवार युवकों द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। टोल शुल्क देने से मना करने के बाद युवकों ने बैरियर को तोड़ दिया। टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक थार गाड़ी में सवार कुछ युवक जब टोल प्लाजा पर पहुंचे, तो उनसे टोल शुल्क मांगा गया। युवकों ने कार से बैरियर को तोड़ डाला। जब टोल कर्मचारियों ने विरोध किया, तो युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
टोल बूथ की संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया। घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने थार कार को लिया कब्जे में लिया है। युवकों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।