{"_id":"6a96b7084589ac2b9d076acc","slug":"video-unique-cooler-showcased-at-greater-noida-ev-expo-2026-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो में ईवी इंडिया एक्सपो: बिना पानी के ठंडी हवा देगा ये कूलर, बिजली का बिल आएगा इतना; जानें कितनी है कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो में ईवी इंडिया एक्सपो: बिना पानी के ठंडी हवा देगा ये कूलर, बिजली का बिल आएगा इतना; जानें कितनी है कीमत
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 04:59 PM IST
Link Copied
इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में चल रही ईवी इंडिया एक्सपो-2026 में अलग-अलग इलेक्ट्रिक वाहनों और आधुनिक मशीनों की प्रदर्शनी लोगों का ध्यान खींच रही है। इसी बीच बिना पानी के चलने वाला कूलर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। खास बात यह है कि इस कूलर को चलाने के लिए पानी की जरूरत नहीं पड़ती और इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है।
एक्सपो में वी टेक कंपनी की सेल देख रहे अमित झा ने बताया कि यह कूलर कमरे की हवा को अंदर खींचकर ठंडा करता है और फिर ठंडी हवा बाहर छोड़ता है। इसमें सिलिकॉन ब्लोअर लगाया गया है, जो हवा को ठंडा करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि यह कमरे की नमी को भी कम करता है, जिससे वातावरण अधिक आरामदायक महसूस होता है। प्रदर्शनी में रखा बड़ा मॉडल 70 वाट का है। यह करीब 17 घंटे चलने पर एक यूनिट बिजली की खपत करता है। इसका वजन छह किलोग्राम है और कीमत 8,500 रुपये है। इसे बिजली के साथ इन्वर्टर से भी चलाया जा सकता है। वहीं, कंपनी का छोटा मॉडल 40 वाट का है, जिसे आसानी से उठाकर एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है। यह करीब 21 घंटे चलने पर एक यूनिट बिजली की खपत करता है।
कूलर में एलईडी मोटर और सिलिकॉन ब्लोअर का इस्तेमाल किया गया है। छोटे आकार और कम वजन के कारण इसे घर के अलग-अलग कमरों में आसानी से ले जाया जा सकता है। पानी भरने और बार-बार पानी बदलने की जरूरत नहीं होने से इसका इस्तेमाल भी आसान है। उन्होंने कहा कि कंपनी के उत्पाद मुंबई और हैदराबाद में उपलब्ध हैं। एक्सपो में आने वाले लोगों को कूलर के काम करने
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।