{"_id":"69f8ac89485971ee64074b45","slug":"video-bjp-workers-celebrate-in-nuh-after-victory-in-assembly-elections-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह: विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, विजय जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, विजय जुलूस निकाला
नूंह में भारतीय जनता पार्टी की दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में प्रचंड जीत के बाद जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके बाद शहर में पैदल विजय मार्च भी निकाला गया।
कार्यकर्ताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। खासकर बंगाल में मिली सफलता को उन्होंने बेहद अहम बताया और इसे जनता के बदलाव के संकल्प का परिणाम बताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह जीत केवल पार्टी की नहीं, बल्कि आम जनता की उम्मीदों की जीत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।