Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Delhi Police is giving training in tailoring and beauty care to make women power self-reliant
{"_id":"69b833c9942e6acaf103ed42","slug":"video-delhi-police-is-giving-training-in-tailoring-and-beauty-care-to-make-women-power-self-reliant-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, पुलिस दे रही सिलाई और ब्यूटी केयर की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, पुलिस दे रही सिलाई और ब्यूटी केयर की ट्रेनिंग
नई दिल्ली। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से पश्चिम जिला पुलिस ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। दिल्ली पुलिस सप्ताह के अवसर पर थाना ख्याला में युवा कौशल केंद्र की शुरुआत की गई। यह केंद्र जन शिक्षण संस्थान के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जो भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
यहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 20 युवाओं को 40 दिवसीय एडवांस्ड टेलरिंग कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सिलाई-कढ़ाई की आधुनिक तकनीक, परिधान निर्माण और स्वरोजगार से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जा रही है, ताकि महिलाएं और युवा अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
इसी कड़ी में थाना तिलक नगर स्थित युवा सेंटर में ब्यूटी केयर असिस्टेंट कोर्स पूरा करने वाली 20 युवतियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह कोर्स 1 नवंबर 2025 से शुरू हुआ था। प्रशिक्षण के दौरान युवतियों को ग्रूमिंग, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, स्वच्छता मानकों और ग्राहक व्यवहार से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस पहल की खास उपलब्धि यह रही कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 20 युवतियों में से चार को एक प्रतिष्ठित ब्यूटी सैलून में इंटर्नशिप के ऑफर लेटर भी मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।