Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
DM holds meeting in Friends Colony regarding fire safety standards
{"_id":"6a2adeda7297593d3a0c9bf0","slug":"video-dm-holds-meeting-in-friends-colony-regarding-fire-safety-standards-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फायर सेफ्टी मानकों को लेकर फ्रेंड्स कॉलोनी में डीएम की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर सेफ्टी मानकों को लेकर फ्रेंड्स कॉलोनी में डीएम की बैठक
उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय में फायर सेफ्टी मानकों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। उस दौरान जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) अजय कुमार और एसडीएम शाहदरा रीता कौशिक मौजूद रहीं। बैठक में हालिया अग्नि दुर्घटनाओं के मद्देनजर औद्योगिक इकाइयों में फायर सेफ्टी मानकों के पालन पर विस्तार से चर्चा हुई। डीएम अजय कुमार ने उद्योगपतियों से कहा कि फायर सेफ्टी सिर्फ कानूनी आवश्यकता नहीं, बल्कि कर्मचारियों और संपत्ति की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी इकाइयों में अग्निशमन यंत्र, सुरक्षित विद्युत व्यवस्था और आपातकालीन निकास सुनिश्चित करने का आग्रह किया। बैठक में एसोसिएशन ने सुरक्षा तैयारियों को पूरा करने के लिए प्रशासन से अतिरिक्त समय देने की मांग की। इसके बाद डीएम ने निरीक्षण की प्रक्रिया को फिलहाल कुछ दिनों के लिए स्थगित करने पर सहमति दे दी, ताकि उद्योगपति अपनी फैक्ट्रियों में आवश्यक सुरक्षा इंतजाम पूरे कर सकें। वहीं, इस बैठक में एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. अनिल गुप्ता, प्रधान हरीश गर्ग, महासचिव विनीत जैन और कोषाध्यक्ष दीपराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के उद्योगपति मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।