सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   A dispute broke out in Shivpuri over the release of a pet dog. A young man beat an elderly man to death.

Shivpuri News: पालतू कुत्ते को भगाने पर हुआ विवाद, युवक ने बुजुर्ग को पीटकर मार डाला; हत्या का मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 03:42 PM IST
A dispute broke out in Shivpuri over the release of a pet dog. A young man beat an elderly man to death.
शिवपुरी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। घटना देहात थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा इलाके की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इमामबाड़ा निवासी आसिफ का पालतू कुत्ता पड़ोस में रहने वाले 70 वर्षीय जाफिर के घर में घुस गया था। जाफिर ने कुत्ते को डंडे से मारकर घर से भगाया। इस बात को लेकर आसिफ नाराज हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
आरोप है कि आसिफ ने जाफिर और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। बुजुर्ग जाफिर को गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी के सर में भी गंभीर चोटें आई परिजन उन्हें थाने ले जा रहे थे तभी रास्ते में आरोपी ने फिर से हमला कर दिया। जाफिर को सड़क पर गिराकर लात घूंसों से पीटा गया।

घटना के बाद परिजन लहूलुहान हालत में जाफिर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां से भी ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही जाफिर ने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे चांद खान ने बताया कि घटना के समय उसके माता पिता घर पर अकेले थे। आसिफ ने पहले घर में घुसकर माता पिता से मारपीट की। जब वह उन्हें थाने ले जा रहा था तो आरोपी ने रास्ते में गाड़ी से खींचकर फिर से हमला कर दिया। सिर और सीने में गंभीर चोट लगने से पिता की जान चली गई।

ये भी पढ़ें- MP Rajya Sabha: एमपी की तीन सीटों पर BJP के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, रिटर्निंग अफसर ने सौंपा प्रमाण पत्र

देहात थाना पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई की। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी आसिफ के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग अलग टीमें दबिश दे रही हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आसिफ के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गोरखपुर में मौसम ने ली करवट, मौसम हुआ सुहाना- सुबह से ही बारिश शुरू

11 Jun 2026

Meerut: 10 दिवसीय संगीत एवं नृत्य कार्यशाला का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने बिखेरा कला का रंग

11 Jun 2026

Video: राम मंदिर दान विवाद पर बोले महंत कमल नयन दास, निष्पक्ष जांच जरूरी

11 Jun 2026

Video: गोमती नदी में डूबने से श्रमिक की मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

11 Jun 2026

झज्जर में योगाभ्यास प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

जोधपुर के अस्पताल में अचानक लगी आग: जनरल वार्ड में मची अफरा-तफरी, 8 मरीजों का रेस्क्यू, धुएं से नर्स बेहोश

11 Jun 2026

Kullu: हाथीथान के युवा कर्ण देव बोध आमरण अनशन पर बैठे, जानें क्यों

11 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: नौचंदी मेले में ‘मयूर महारास संग फूलों की होली’ ने बांधा समां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

11 Jun 2026

हिसार में जिम संचालक की हत्या

11 Jun 2026

हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांवों में हरी मिर्च से किसानों को हुई मोटी कमाई

फिरोजपुर की रशमीन कौर का अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन

कुरुक्षेत्र में बदला माैसम, बरसात के बाद पारा गिरा

11 Jun 2026

Ujjain News: परमा एकादशी पर वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती के बाद लगा भोग गूंज; उठा जय श्री महाकाल

11 Jun 2026

बंगरा चौराहे पर लगी भीषण आग, पुलिस चौकी समेत कई दुकानें आईं चपेट में, दमकल कर्मी भी हुआ घायल

11 Jun 2026

Meerut: शांतिनाथ विधान के 21वें दिन 325 परिवारों ने की आराधना, जैन धर्म अनादि और शाश्वत : भावभूषण

11 Jun 2026

Meerut: पटेल मंडप में कत्थक एवं लोकनृत्य" की प्रस्तुति ने बांधा समां

11 Jun 2026

Meerut: वॉलीबॉल में प्रखर राठी की टीम अव्वल, महेश नवमी पर माहेश्वरी मंडल ने आयोजित की खेल प्रतियोगिताओं

11 Jun 2026

Meerut: ट्रांसफार्मर के लिए बनाए गए चबूतरे को मोहल्ले के लोगों ने तोड़ा

11 Jun 2026

Meerut: धरना स्थल पर किसानों से मिले एडीएम प्रशासन, किसानों ने रखी कई मांग

11 Jun 2026

गोंडाः सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, मौके पर इस तरह का था मंजर; गंभीर रूप से घायल पहुंचाए गए अस्पताल

11 Jun 2026

गोंडाः सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, अस्पताल अधीक्षक डॉ अनुज कुमार ने दी जानकारी

11 Jun 2026

गोंडाः सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, मौके पर पहुंचे विधायक और जिलाधिकारी

11 Jun 2026

लखनऊ: इंदिरा नगर में तेज रफ्तार कार पलटी, डिवाइडर से टकराकर हुआ हादसा

11 Jun 2026

शुक्लागंज: स्टेशन के कायाकल्प में जंग लगी सरिया का इस्तेमाल, डीआरएम ने कहा- मामले की जांच कराई जाएगी

10 Jun 2026

ढोड़ी घाट मंदिर में पुजारी ने बच्चों संग मिलकर युवकों के साथ की मारपीट

10 Jun 2026

Pithoragarh: वॉलीबाल में ग्रीन तो फुटबाल में रेड हाउस बना चैंपियन

10 Jun 2026

VIDEO: पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

10 Jun 2026

VIDEO: सिटी मजिस्ट्रेट ने काठगोदाम में किया निरीक्षण, नैनीताल रोड पर नई खुदाई पर रोक

10 Jun 2026

उन्नाव: 3.01 करोड़ रुपये के गबन में स्कूल के वरिष्ठ सहायक समेत पांच पर FIR

10 Jun 2026

VIDEO: चंपावत में जूट प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास

10 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed