Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Long queue for cheap medicines at Jan Aushadhi Center in Delhi
{"_id":"6a6c9a7ec82198c5a908616b","slug":"video-long-queue-for-cheap-medicines-at-jan-aushadhi-center-in-delhi-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: जन औषधि केंद्र पर सस्ती दवाओं के लिए लंबी कतार, बुजुर्गों और दिव्यांगों को भी करना पड़ता है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: जन औषधि केंद्र पर सस्ती दवाओं के लिए लंबी कतार, बुजुर्गों और दिव्यांगों को भी करना पड़ता है इंतजार
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराने वाला जन औषधि केंद्र कई लोगों के लिए राहत के साथ परेशानी का कारण भी बन रहे हैं। यहां सस्ती दवाएं लेने के लिए मरीजों और उनके परिजनों को लंबी कतार और लंबे इंतजार का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग मरीजों को उठानी पड़ रही है। लोगों का दावा है कि लाठी के सहारे चलने वाले बुजुर्ग, कमजोर मरीज और दिव्यांग भी आम मरीजों की तरह ही लंबी लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। इनके लिए अलग कतार या प्राथमिकता की कोई व्यवस्था नहीं है।
लोगों को दवा लेने के लिए सबसे पहले अपनी पर्ची जमा करानी होती है, जिसके बाद करीब आधे से एक घंटे बाद नाम से पुकारा जाता है। जब तक मरीज कही कोना देखकर या किसी दीवार सहारे परेशान बैठा रहता है और परिजन अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे होते हैं। वहीं, कई बुजुर्ग व दिव्यांग अकेले होते है, जिनके लिए कोई विशेष सुविधा नहीं होती है। यह नजारा दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में मौजूद जन औषधि केंद्र का है। ऐसे में मरीजों व परिजनों की मांग है कि इस समस्या पर विशेष व्यवस्था की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।