Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
protest of Dalit community against Chandrashekhar Azad in Delhi
{"_id":"693c19e7e70eab33e7079a55","slug":"video-protest-of-dalit-community-against-chandrashekhar-azad-in-delhi-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दलित समुदाय का चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दलित समुदाय का चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप
राहुल तिवारी
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:04 PM IST
Link Copied
राजधानी में दलित समुदाय के लोगों ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई नांगलोई से पूर्व पार्षद चत्तर सिंह रछौया ने की। प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर व तख्तियां लिए पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जय भीम के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की पार्टी और उनकी संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चंद्रशेखर आजाद पर दलितों का शोषण करने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन आयोजक चत्तर सिंह रछौया ने बताया कि सांसद चंद्रशेखर आजाद धोखाधड़ी करते हैं। उन्होंने रोहिणी घावरी के चंद्रशेखर पर लगाए आरोपों की भी जांच करने की मांग की। प्रदर्शनकारी सोनू ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद दलितों का प्रतिनिधित्व करने लायक नहीं है। उन्हें संसद से निष्कासित कर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर आजाद अब दलित समुदाय के साथ खड़े नजर नहीं आते हैं। वहीं प्रदर्शनकारी प्रिया ने दावा करते हुए बताया कि चंद्रशेखर आजाद फर्जी है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी और उनके नाम का भी कोई सबूत नहीं हैं। इस प्रदर्शन में हर वर्ग के लोगों की भागीदारी रही। अंत में प्रदर्शनकारियों ने दलितों पर शोषण करने के लिए चंद्रशेखर आजाद पर कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।