Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Sagar alias Katto the criminal who abducted two biological brothers and their friends has been arrested
{"_id":"69d79bff97a3dab106083b32","slug":"video-sagar-alias-katto-the-criminal-who-abducted-two-biological-brothers-and-their-friends-has-been-arrested-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाइयों और उसके दोस्तों को अगवा करने वाला बदमाश सागर उर्फ कट्टो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सगे भाइयों और उसके दोस्तों को अगवा करने वाला बदमाश सागर उर्फ कट्टो गिरफ्तार
पश्चिम जिला पुलिस ने फिरौती के लिए दो सगे भाइयों और उसके दोस्तों को कार सहित अगवा करने के मामले में दो साल से वांछित बदमाश सागर उर्फ कट्टो को गिरफ्तार किया है। बदमाश पर पहले से हत्या, हत्या का प्रयास सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि नवंबर 2024 में शकूरपुर इलाके में रहने वाले एक युवक ने राजौरी गार्डन थाने में अपहरण किए जाने की शिकायत की। उसने अपने ही इलाके में रहने वाले सागर नाम के बदमाश पर उसे, उसके भाई और दोस्तों को राजधानी कॉलेज के पास से उगाही के लिए कार सहित अगवा करने की शिकायत की। बाद में उन्हें कश्मीरी गेट के पास छोड़कर भाग गया था। इस मामले में बदमाश गिरफ्तारी से बच रहा था। जिला की स्पेशल स्टाफ की टीम वांछित बदमाशों पर निगरानी रख रही थी। छह अप्रैल को पुलिस को दो साल से वांछित बदमाश सागर के शकूरपुर में मौजूद होने की जानकारी मिली। सूचना पर निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में एक टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी के घर के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद आरोपी की हुलिया से मेल खाता हुआ एक संदिग्ध दिखा, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की पहचान शकूरपुर निवासी 27 साल के सागर के रूप में हुई।
छानबीन करने के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सागर के परिवार में उसकी मां और दो बहनें हैं। वह इग्नू से 2022 में स्नातक करने के बाद नौकरी तलाश करने की कोशिश की, लेकिन नौकरी नहीं मिली। आमदनी नहीं होने पर उसका झुकाव आपराधिक गतिविधियों की ओर हो गया। उसके बाद उसने अपहरण, हत्या, हत्या का प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के तहत अपराधों को अंजाम दिया। अप्रैल 2022 में वह गिरफ्तार हुआ। फिर नवंबर 2023 में जेल से बाहर निकला। उसके बाद से वह लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था। राजौरी गार्डन थाना पुलिस उसे रिमांड पर लेकर उसके साथियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।