{"_id":"68808c5c108bcda9900b5456","slug":"video-gitation-will-continue-till-the-restoration-of-the-clerk-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: लिपिक की बहाली तक आंदोलन रहेगा जारी, यूनियन नेताओं का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: लिपिक की बहाली तक आंदोलन रहेगा जारी, यूनियन नेताओं का आह्वान
अंबाला कैंट यूनिट के आह्वान पर सभी सब यूनिटों में लिपिक गुरविंदर के निलंबन के विरोध में बिजली कर्मचारियों का धरना 10 वें दिन भी जारी रहा। कैंट यूनिट के अधीन सभी सब यूनिटों में धरना प्रदर्शन 1 घंटे और नंबर 2 सब यूनिट में दो घंटे का किया गया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल ने कहा कि धरना प्रदर्शन की दशा और गति बिलकुल सही दिशा में चल रही है। कर्मचारियों को धैर्य रखने की जरूरत है। आवेश में कोई गलत फैसला नहीं लेना है यूनिट बिल्कुल सही तरीके से धरने को संगठित करके आगे चल रही है।अधिकारियों के साथ यूनियन राज्य स्तरीय एडहॉक समिति से भी लगातार संपर्क में है। ऊपर से यही आदेश हैं कि विरोध जारी रखें। अगर कोई अधिकारी बातचीत के लिए बुलाता है तो अपनी बात उनके सामने रखें। अंबाला कैंट यूनिट द्वारा अपनी बात समय-समय पर अधिकारियों के समक्ष रखी गई है और यूनियन की एकमात्र मांग लिपिक गुरविंदर सिंह को बहाल करवाना है। जब तक ये मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक यह आंदोलन इसी तरह चलता रहेगा,चाहे इसमें कितना भी समय देना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।