{"_id":"69071ed584acb3438403a49c","slug":"video-motorcyclist-dies-in-collision-with-a-dump-truck-in-ambala-driver-flees-the-scene-2025-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार
महेश नगर के ब्रह्माकुमारी चौक के पास रविवार दोपहर एक बजे डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शहजादपुर के फडौली गांव निवासी 57 रेशम सिंह के रूप में हुई है। मृतक जनस्वास्थ्य विभाग में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। हादसे के बाद अंबाला-जगाधरी का यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गया। बताया कि रेशम सिंह रविवार दोपहर अपनी बाइक पर बब्याल-वशिष्ठ नगर की ओर से ब्रह्माकुमारी चौक की तरफ जा रहे थे।
अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। रेशम सिंह सड़क पर गिर पड़े व डंपर का पिछला पहिया उनके सिर से गुजर गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।