Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
VIDEO : truck hit a family travelling on a bike in Ambala, two people including an eight-year-old child died
{"_id":"6791eec3fda828ab020cc426","slug":"video-truck-hit-a-family-travelling-on-a-bike-in-ambala-two-people-including-an-eight-year-old-child-died","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबाला में बाइक सवार परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, आठ वर्षीय बच्चे सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबाला में बाइक सवार परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, आठ वर्षीय बच्चे सहित दो की मौत
अंबाला सिटी में बाइक पर अपने साले की शादी में जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आठ वर्षीय बच्चे और 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं बाइकसवार व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत के सिलाना गांव निवासी आठ वर्षीय फैजान और 27 वर्षीय साजिदा के रूप में हुई है।
बाइक सवार शहनवाज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता नूरहसन ने बताया वह अपने परिवार के साथ पंजाब में ईंट के भट्ठे पर काम करते हैं। बुधवार को उसका बेटा शहनवाज, पुत्रवधू साजिदा अपने दोनों बेटों समर और फैजान के साथ अपने उत्तर प्रदेश के बढौत जा रहे थे। बढौत में शहनवाज के साले की वीरवार को बरात आनी थी। शादी में शिरकत करने को वह परिवार सहित बाइक पर ही निकल गए थे।
इसी दौरान अंबाला सिटी के नजदीक ड्राइविंग 22 रेस्टोरेंट के पास स्थित पुलिया पर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके चलते महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शहनवाज और उसका बेटा समर भी गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनका उपचार अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।