{"_id":"693d44d926992bb8ab0c8c5c","slug":"video-construction-work-of-dinod-road-started-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: बीते दो माह से बंद पड़ा दिनोद रोड का निर्माण कार्य हुए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: बीते दो माह से बंद पड़ा दिनोद रोड का निर्माण कार्य हुए शुरू
पिछले दो माह से बंद पड़ा दिनोद रोड निर्माण का काम शनिवार को फिर से शुरू हो गया। करीब ढाई करोड़ के बजट से नगर परिषद करीब डेढ़ किलोमीटर दायरे में आरसीसी पैटर्न पर सड़क का निर्माण करा रही है। रेल अंडरपास महापंचायत जीतुवाला के प्रयासों से 27 मई को काम शुरू हुआ था। काम बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दरअसल एक नवंबर को दिनोद रोड पर बनकर तैयार हुआ रेलवे ओवरब्रिज वाहनों के लिए खोल दिया था। इस मार्ग पर नया रेलवे ओवरब्रिज खुलने के बाद तो वाहनों का दबाव भी बढ़ने लगा है। लेकिन इस बीच श्याम बाग से तोशाम बाईपास जूई नहर तक दिनोद रोड के निर्माण का काम अधर में लटका होने की वजह से अब दिक्कतें भी बढ़ गई है। शनिवार को निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों ने फिर से सउ़क निर्माण का काम शुरू कर दिया है। इससे पहले दो जून को निर्माण एजेंसी ने कच्चा रोड बनाकर तैयार कर दिया था। लेकिन इसी बीच हवा में प्रदूषण बढ़ने से एनजीटी के आदेश पर कार्य पर पाबंदी लग गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।