Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
A fire broke out at an unauthorized garbage dump in Phagwara.
{"_id":"693ceecdf857869c380ab5f9","slug":"video-a-fire-broke-out-at-an-unauthorized-garbage-dump-in-phagwara-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा के अनाधिकृत कूड़े के डंप में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा के गोबिंदपुरा क्षेत्र में लगे कूड़े के ढेर को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने वाटर टेंडर से पानी का छिड़काव कर आग बुझाई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन साथ ही इस आग लगने का दूसरा एंगल भी सामने आया जब बसंत नगर की पार्षद पति रवि ने मीडिया के सामने आकर आरोप लगाया कि यह आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आग पहली बार नहीं लगी है बल्कि इससे पहले भी कई बार आग लगाई जा चुकी है । उन्होंने कहा कि यहां पर कोई अधिकृत कूड़े का डंप नहीं है बल्कि इधर-उधर से लोग आकर यहां कूड़ा फैंक देते हैं। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों पर मामले की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बताया निगम की अनदेखी के कारण लगभग एक किलोमीटर के दायरे में यह कूड़ा फैला हुआ है और अपनी नाकामी छुपाने के लिए निगम कर्मचारी ही आग लगाते हैं। उन्होंने इस मामले को एससी कमिशन तक ले जाने की चेतावनी भी दी क्यों कि इस इलाके में अधिकांश लोग एससी समुदाय के ही रहते हैं। उन्होंने मामले को हाई कोर्ट तक ले जाने की भी चेतावनी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।