{"_id":"693ce4ef8d5a9d457c0b2a4e","slug":"maulana-tauqeer-raza-s-troubles-mount-in-bareilly-riots-case-another-chargesheet-filed-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली बवाल प्रकरण में Maulana Tauqeer Raza की मुश्किलें बढ़ीं, एक और चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली बवाल प्रकरण में Maulana Tauqeer Raza की मुश्किलें बढ़ीं, एक और चार्जशीट दाखिल
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Dec 2025 09:30 AM IST
Link Copied
बरेली शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौलाना तौकीर रजा और उसके 11 साथियों के खिलाफ एक अन्य केस में भी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में आरोप है कि उपद्रव के दौरान पुलिस टीम पर पथराव किया गया, फायरिंग हुई और पेट्रोल बम फेंके गए। इस संबंध में रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज की गई थी।
26 सितंबर को हुए बवाल के बाद उसी दिन कोतवाली समेत जिले के पांच थानों में कुल दस मुकदमे दर्ज किए गए थे। मठ चौकी प्रभारी विक्रांत तोमर की ओर से दर्ज कराए गए मामले में मौलाना तौकीर रजा, नदीम खां और मोहम्मद रईस को नामजद किया गया था। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा, नदीम खां और मोहम्मद रईस के साथ-साथ फैजुल नवी, आरिफ, अनीस, अफजाल, मुनीर शाफिल, फरहत, नफीस और फरहान के खिलाफ नाम खोलते हुए शुक्रवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। आरोपियों पर पुलिस पर हमला और बवाल से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं।
बवाल से जुड़े दो मुख्य मुकदमे कोतवाली और बारादरी थानों में दर्ज किए गए थे। इसके अलावा कोतवाली सहित अन्य थानों में आठ सामान्य मामले भी दर्ज हुए थे। सामान्य मामलों में 60 दिन के भीतर विवेचना पूरी कर चार्जशीट या एफआर लगाना अनिवार्य होता है, जबकि गंभीर मामलों में यह अवधि 90 दिन तक होती है। चूंकि बवाल के 60 दिन पूरे होने में अब केवल तीन दिन शेष हैं, इसलिए कोतवाली और अन्य संबंधित थानों की पुलिस शेष मामलों में भी चार्जशीट दाखिल करने में जुटी हुई है। वहीं, दोनों मुख्य मामलों की चार्जशीट दाखिल होने में अभी कुछ समय लग सकता है।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि बवाल से जुड़े मामलों में तेजी से चार्जशीट दाखिल की जा रही है। सभी विवेचनाएं पहले ही पूरी कर ली गई थीं और उनका परीक्षण चल रहा था। निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।