Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : department repaired pipeline that was burst due to pressure near Vaish College in Bhiwani
{"_id":"678cf2812dbcf4e2be0ec00c","slug":"video-department-repaired-pipeline-that-was-burst-due-to-pressure-near-vaish-college-in-bhiwani","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में वैश्य कॉलेज के पास प्रेशर से फटी पाइप लाइन को विभाग ने किया ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में वैश्य कॉलेज के पास प्रेशर से फटी पाइप लाइन को विभाग ने किया ठीक
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पाइप लाइन को ठीक करने के लिए वैश्य कालेज से राजकीय कन्या विद्यालय तक के सड़क मार्ग को एक साइड से रोक कर वन वे किया। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वैश्य कॉलेज के समीप दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में प्रेशर से पाइप लाइन फट गई थी। पाइप लाइन ठीक होने से लोगों को सुचारु रूप से पेयजल आपूर्ति मिलेगी।
दरअसल, सर्दी के मौसम में जर्जरहाल पाइप लाइन पानी के प्रेशर से फट रही हैं। जिसकी वजह से शुद्ध पानी भी व्यर्थ में ही सड़कों पर बह रहा है, जबकि टेल के घरों तक पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में वैश्य महाविद्यालय के समीप मुख्य लाइन लीक हो गई थी। जिसकी वजह से आसपास की कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। वहीं सर्दी के मौसम में पाइप कई जगह से फट रहे हैं।
इस कारण भी लीकेज बढ़ी है और पेयजल आपूर्ति भी इससे प्रभावित हो रही है। हालांकि सर्दी के मौसम में पाइप लाइन फटने की वजह ठंडे पाइपों के अंदर गर्म पानी के प्रेशर से बनने वाली गैस को माना जा रहा है। लेकिन इस तरह की दिक्कत से एक तो शुद्ध पानी व्यर्थ में ही सड़कों पर बह रहा है दूसरा लोगों के घरों तक भी पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने पर उन्हें जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।