Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Excess water from Ghaggar Drain diverted into Ningana Feeder; risk of disease increases in bhiwani
{"_id":"6a7706775666b8d1140a5c52","slug":"video-excess-water-from-ghaggar-drain-diverted-into-ningana-feeder-risk-of-disease-increases-in-bhiwani-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: घग्गर ड्रेन का अतिरिक्त पानी निंगाना फीडर में डाला, बीमारियों का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: घग्गर ड्रेन का अतिरिक्त पानी निंगाना फीडर में डाला, बीमारियों का खतरा बढ़ा
गांव बापोड़ा-बलियाली के बीच संपर्क मार्ग पर भिवानी-घग्गर ड्रेन का निंगाना फीडर में अतिरिक्त पानी डाला जा रहा है। सिंचाई विभाग ने यहां स्थायी तौर पर पंप लगाकर ड्रेन के अतिरिक्त पानी की निकासी निंगाना फीडर में कराने के लिए की है। हालांकि निंगाना फीडर पर आसपास के करीब आठ से दस गांवों के जलघरों में पीने के पानी की आपूर्ति भी हो रही है। सिंचाई विभाग का दावा है कि फिलहाल जलघरों के आउटलेट बंद कर दिए हैं, ताकि बारिश व ड्रेन का गंदा पानी जलघरों तक ना पहुंचे। बारिश के दिनों में आसपास के गांवों को बाढ़ के हालातों से बचाने के लिए ये व्यवस्था की गई हैं, मगर ड्रेन के गंदे पानी को स्वच्छ पानी की नहर में डालने से ग्रामीण आबादी पर जलजनित बीमारियों के संक्रमण का डर भी बना है। ड्रेन का नहर में डाला जा रहा पानी इतना गंदा और प्रदूषित है कि नहर में भी दूर तक सफेद झाग उठ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।