Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Anita was walking back from Haridwar carrying a *Kanwar* with her sister-in-law Asha when the sound of a newborn's cries echoed in the home.
{"_id":"6a76b1209dca78a2790e07e1","slug":"video-anita-was-walking-back-from-haridwar-carrying-a-kanwar-with-her-sister-in-law-asha-when-the-sound-of-a-newborns-cries-echoed-in-the-home-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"घर में किलकारी गूंजी तो जेठानी आशा के साथ हरिद्वार से पैदल कांवड़ ला रहीं अनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में किलकारी गूंजी तो जेठानी आशा के साथ हरिद्वार से पैदल कांवड़ ला रहीं अनीता
गजरौला। घर में किलकारी गूंजने की मनोकामना पूरी होने पर बुलंदशहर की अनीता देवी जेठानी आशा देवी और ननद संतोष के साथ हरिद्वार से पैदल कांवड़ ला रही हैं। वह 11 अगस्त को अपने निकट के मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी। तीनों ही भगवान शिव की भक्ति में झूमती हुई और जयकारे लगाती चल रही थीं।
बुलंदशहर के कमालपुर गांव निवासी कांवड़िया अनीता देवी ने बताया कि उनकी शादी को दस साल बीत गए थे, लेकिन काेई संतान नहीं हुई। काफी उपचार के बाद भी घर में किलकारी नहीं गूंजने पर उनके साथ ही पूरा परिवार दुखी रहने लगा था। एक दिन घर में एक विद्वान ब्राह्मण आए। जिनको ज्योतिष शास्त्र का अच्छा ज्ञान था। उन्होंने किस्मत में संतान होने का योग बताते हुए हरिद्वार से पैदल ही भगवान शिव की कांवड़ लाने को कहा। उन्होंने भगवान शिव से कामना की कि उनके घर संतान हुई तो वह हरिद्वार से कांवड़ अवश्य लाएंगी। महादेव ने उनकी विनती सुन ली। दो साल बाद उन्होंने बेटे को जन्म दिया। जो इस समय 13 साल का हो गया। वह कक्षा नौ में पढ़ाई कर रहा है। उधर उनकी जेठानी का कहना है कि वह दो बेटों की मां हैं। उनके बेटे पढ़ते नहीं थे। वह बेहद परेशान रहती थीं। उन्होंने भी भगवान से कामना की। अब दोनों बेटे अच्छी पढ़ाई कर रहे हैं। एक बेटा बीएससी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि दूसरा बीटेक। घर खुशहाल है। देवरानी व जेठानी की मनोकामना पूरी होने पर ननद संतोष के साथ हरिद्वार से पैदल कांवड़ ला रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।