{"_id":"6a76b119575d5a0248064b20","slug":"video-state-and-national-highways-have-begun-to-resound-with-the-presence-of-kanwariyas-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों से गुंजायमान होने लगे स्टेट और नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों से गुंजायमान होने लगे स्टेट और नेशनल हाईवे
गजरौला। भगवान शिव की भक्ति में डूबे कांवड़ियों से स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे गुंजायमान हो गए। सावन माह के दूसरे सोमवार और 11 अगस्त को जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार, ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल ला रहे हैं।
सावन माह का दूसरा सोमवार और शिवरात्रि निकट आने पर कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार व ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल भरकर गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। जिससे वह अपने निकट के मंदिर में जलाभिषेक कर सकें। शुक्रवार को स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई। कांवड़ियों के जत्थे से हाईवे शिवमय होने लगे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग कांवड़ लेने के लिए भी रवाना हो रहे हैं। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शुक्रवार शाम से कांवड़ियों की संख्या खासी बढ़ गई। बड़ी संख्या में कांवड़िये कांवड़ लेकर लौट रहे हैं। कांवड़ में गंगा जल लेने जाने वालों की संख्या भी काफी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।