Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
Ganga's water level rose by 20 cm following the release of 211,006 cusecs of water from the Bijnor Barrage.
{"_id":"6a76b1276ea5098213082506","slug":"video-gangas-water-level-rose-by-20-cm-following-the-release-of-211006-cusecs-of-water-from-the-bijnor-barrage-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजनौर बैराज से 211006 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने पर 20 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर बैराज से 211006 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने पर 20 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर
गजरौला। बिजनौर बैराज से शुक्रवार सुबह 211006 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने पर गंगा का जल स्तर 20 सेमी बढ़ गया। बाढ़ का पानी गंगा किनारेे के खेतों में भर गया। सब्जियों और गन्ने की फसल पानी से लबालब हो गईं। शाम को 4 बजे 202018 क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया। जल स्तर तेजी से और बढ़ने की संभावना है।
शुक्रवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 265 मीटर दर्ज किया गया। जो बीते बृहस्पतिवार की तुलना में 20 सेंटीमीटर अधिक हैै। 24 घंटे में जल स्तर में इजाफा बिजनौर बैराज से 211006 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण हुआ। तिगरी, मोहरका पट्टी, कांकाठेर, ओसीता जगदेवपुर, चकनवाला, अलीनगर, मुरादपुर गांवों के खेत बाढ़ के पानी से लबालब हो गए हैं। दूर तक खेतों में बाढ़ का पानी दिखाई दे रहा हैै। जबकि टापू में बसे दारानगर, शीशों वाली, जाटों वाली, भुड्डी वाली, मंदिर वाली समेत कई गांवों के ग्रामीणों की धड़कन बढ़ गई है। उनको पशुओं के लिए चारे का इंतजाम करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही खेतों में चारे और सब्जियों की फसलों के मरने का डर सता रहा है। बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि अभी बाढ़ का पानी किसी गांव में नहीं भरा, लेकिन जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। खतरे के निशान 202 मीटर से काफी दूर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।