Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Farmers will not be allowed to face any difficulties in selling their crops: Ramkishan Sharma
{"_id":"6ad613e358a46988d10e9a6f","slug":"video-farmers-will-not-be-allowed-to-face-any-difficulties-in-selling-their-crops-ramkishan-sharma-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसानों को फसल बेचने में नहीं होने दी जाएगी परेशानी : रामकिशन शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को फसल बेचने में नहीं होने दी जाएगी परेशानी : रामकिशन शर्मा
भिवानी। वेयर हाउस कॉरपोरेशन के चेयरमैन रामकिशन शर्मा ने सोमवार को भिवानी और चरखी दादरी की अनाज मंडियों का दौरा कर खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेश में 29 सितंबर से बाजरे और धान की खरीद सुचारू रूप से शुरू कर दी गई थी। सरकार का उद्देश्य किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न होने देना है और समस्याओं का तुरंत समाधान करना है।
रामकिशन शर्मा ने बताया कि सरकार ने बाजरे के न्यूनतम समर्थन मूल्य और भावांतर भरपाई योजना के तहत व्यवस्था की है। इसके अंतर्गत निजी एजेंसियां 2300 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बाजरे की खरीद कर रही हैं, जबकि निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य और खरीद मूल्य के अंतर की राशि भावांतर भरपाई के रूप में किसानों के खातों में जमा की जा रही है। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी जिले में अब तक पांच लाख क्विंटल से अधिक बाजरे की खरीद हो चुकी है। वहीं, भिवानी जिले में भी खरीद का कार्य तेजी से चल रहा है।
धान की खरीद और उठान के लिए किए गए प्रबंध
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।