{"_id":"6750361b5597c3a9790a2361","slug":"video-railway-journey-from-bhiwani-to-mumbai-became-easy-train-left-for-mumbai-central","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी से मुंबई का रेलवे सफर हुआ आसान, मुंबई सेंट्रल के लिए ट्रेन हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी से मुंबई का रेलवे सफर हुआ आसान, मुंबई सेंट्रल के लिए ट्रेन हुई रवाना
भिवानी के रेल यात्रियों का सफर आसान करने के लिए रेलवे की तरफ भिवानी मुंबई सेंट्रल नई ट्रेन बुधवार को रवाना हो गई। यह रेल सेवा जिले के यात्रियों को राजस्थान के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करती हुई गुजरात के स्टेशनों से होते हुए महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल से सीधा जोड़ने का काम करेगी।
जानकारी के अनुसार अलवर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल से भिवानी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर भिवानी से रवाना होकर शाम 6 बजकर 43 मिनट पर अलवर से होती हुई अगले दिन शाम 4 बजकर 30 मिनट पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
इस ट्रेन में यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए थर्ड एसी और सेकंड एसी कोच हैं। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बोरिवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़ ,भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली, चरखी दादरी स्टेशन पर रुकेगी। इस रेल सेवा में 4 सेकंड एसी, 10 थर्ड एसी, 2 पावरकार डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।