Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
The commission has been paid to the depot holder; if there is any specific issue, action will be taken on that as well: Nagar
{"_id":"6ae230203aede37551012f7d","slug":"video-the-commission-has-been-paid-to-the-depot-holder-if-there-is-any-specific-issue-action-will-be-taken-on-that-as-well-nagar-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"डिपो होल्डर को कमीशन दिया जा चुका, कोई विशेष मामला है तो उस पर भी होगी कार्रवाई: नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो होल्डर को कमीशन दिया जा चुका, कोई विशेष मामला है तो उस पर भी होगी कार्रवाई: नागर
भिवानी। खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश के गेस्ट टीचर का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है। मुख्यमंत्री इस मामले में जनहित में उचित कदम उठाएंगे। सूचना के अनुसार प्रदेश के 12 हजार के लगभग गेस्ट टीचर को रेगुलर किए जाने की चर्चाओं के बीच तकनीकी खामी दिखाकर फिलहाल गेस्ट टीचर को पक्का करने की प्रक्रिया अब धीमी पड़ गई है। मंत्री राजेश नागर ने डाक विभाग के कर्मचारी को निलंबित किए जाने के आदेश पिछली बैठक में दिए थे, उनकी पालना न होने पर फिर से अधिकारियों को संज्ञान लेकर कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री राजेश नागर से जब पोस्ट ऑफिस विभाग के एक मामले में सुपरिटेंडेंट के खिलाफ हुई एफआईआर और निलंबन के बारे में पूछा गया, तो मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक स्तर पर उचित कार्रवाई की गई है। पत्रकारों द्वारा डिपो होल्डर को कमीशन ना दिए जाने पर डिपो होल्डर एसोसिएशन द्वारा हड़ताल की धमकी दिए जाने के सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अधिकांश डिपो धारकों को कमीशन दिया जा चुका है, और यदि कोई विशेष मामला है तो उसकी जांच कर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, उनका काम केवल विरोध करना रह गया है। जनता ने उनकी नीतियों को तीसरी बार नकार दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कभी ईवीएम तो कभी अन्य बातों का रोना रोकर कांग्रेस अपनी हार और असफलताओं को छिपाने का प्रयास करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।