Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Two youths killed after being struck by a Vande Bharat train in the Loharu area; families plunged into mourning.
{"_id":"6ad1c1ab868a5062950590fb","slug":"video-two-youths-killed-after-being-struck-by-a-vande-bharat-train-in-the-loharu-area-families-plunged-into-mourning-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहारू क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, परिवारों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, परिवारों में पसरा मातम
लोहारू क्षेत्र के गांव सोंहासड़ा के पास गुरुवार शाम वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तनिष्क (16) पुत्र प्रवीण, निवासी वार्ड नंबर 12 तथा सतीश (करीब 22 वर्ष) पुत्र लीलाराम, निवासी लोको कॉलोनी के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर लोहारू जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोनों के शवों को रात में लोहारू के उपनागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तनिष्क 11वीं कक्षा में पढ़ता था। उसके परिवार में एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है। उसके पिता दुकानदारी करते हैं। कम उम्र में हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
वहीं, दूसरा मृतक सतीश लोको कॉलोनी का रहने वाला था और मेहनत-मजदूरी करके परिवार का सहयोग करता था। बताया गया है कि वह घर से अदालत जाने की बात कहकर निकला था। सतीश अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार में उससे बड़ा एक भाई और एक छोटी बहन है।
दोनों के पिता के बयान पर पुलिस कार्रवाई में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। दोनों शवों को रात में लोहारू के उपनागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जीआरपी पुलिस पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए कागजी कार्रवाई में जुटी हुई है। दोनों मृतकों के पिता के बयान के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
जीआरपी के जांच अधिकारी राजकुमार ने घटना के संबंध में जानकारी दी। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर रही है। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।